भारतीय डाक में ग्रामीण डाक सेवक के 28740 रिक्त पदों को भरने के लिए आवेदन प्रक्रिया स्टार्ट कर दी गई है जो 16 फरवरी तक जारी रहेगी। अभ्यर्थी 14 फरवरी तक OTR करके 16 फरवरी तक फॉर्म को पूरा कर सकते हैं।
India Post GDS Recruitment 2026
HighLights
1. ग्रामीण डाक सेवक के बंपर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन स्टार्ट।
2. 16 फरवरी तक 10th पास युवा ऑनलाइन भर सकते हैं फॉर्म।
जॉब डेस्क, नई दिल्ली। सरकारी नौकरी का सपना देख रहे ऐसे युवा जो केवल 10वीं कक्षा उत्तीर्ण हैं उनके लिए बड़ी खबर है। भारतीय डाक की ओर से देशभर के विभिन्न राज्यों में ग्रामीण डाक सेवक (GDS) के 28 हजार से अधिक रिक्त पदों को भरने के लिए भर्ती निकाली गई है। इस वैकेंसी के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया स्टार्ट हो चुकी है।
वन टाइम रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट 14 फरवरी एवं फॉर्म पूरा करने एवं फीस जमा करने की लास्ट डेट 16 फरवरी 2026 निर्धारित है। पात्र एवं इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित तिथियों के अंतर्गत केवल ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं।
फॉर्म भरने के लिए ये है पात्रता
1.पोस्ट जीडीएस भर्ती 2026 में भाग लेने क लिए अभ्यर्थी का भारतीय नागरिक होना चाहिए।
2.किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड/ संस्थान से 10th मैट्रिकुलेशन पास होना चाहिए।
3.10th में गणित एवं अंग्रेजी विषयों में में पासिंग मार्क्स प्राप्त किये हों।
4.न्यूनतम आयु 18 वर्ष से कम और अधिकतम आयु 40 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी से आने वाले अभ्यर्थियों को ऊपरी उम्र में नियमानुसार छूट दी जाएगी।इंडिया
स्वयं भर सकते हैं एप्लीकेशन फॉर्म
इस भर्ती शामिल होने के लिए सभी अभ्यर्थी स्वयं ही घर बैठे ऑनलाइन माध्यम से फॉर्म भर सकते हैं। आपकी सहूलियत के लिए आवेदन की स्टेप्स एवं लिंक यहां दिया जा रहा है।
• फॉर्म भरने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर विजिट करें।
• वेबसाइट के होम पेज पर Registration for GDS Online Engagement से संबंधित Click Here लिंक पर क्लिक करें।
• नए पेज पर Click Here to Register/Apply पर क्लिक करें।
• New Candidate Registration पर क्लिक करके मांगी गई डिटेल भरकर पंजीकरण कर लें।
• इसके बाद अन्य डिटेल भरकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करें।
• एप्लीकेशन फीस (यदि लागू हो) जमा करें।
• फॉर्म को सबमिट करके भविष्य के सन्दर्भ के लिए प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
एप्लीकेशन फीस
इस भर्ती में शामिल होने के लिए आवेदन के साथ जनरल, ओबीसी वर्ग को शुल्क के रूप में 100 रुपये जमा करना होगा। एससी, एसटी, दिव्यांग वर्ग से आने वाले अभ्यर्थी भर्ती में शामिल होने के लिए निशुल्क रूप से फॉर्म भर सकते हैं।
भर्ती विवरण
इस भर्ती के माध्यम से राज्य के 23 राज्यों/ केंद्रशासित प्रदेशों में कुल 28740 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें से सबसे ज्यादा पद उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल में आरक्षित हैं। राज्य के अनुसार पदों की संख्या की जानकारी निम्नलिखित है-
0 Comments