India Post GDS 2026: 10वीं पास के लिए सरकारी नौकरी का पाने का सुनहरा मौका, ग्रामीण डाक सेवक के 28740 पदों पर आवेदन हुए स्टार्ट
India Post GDS 2026: 10वीं पास के लिए सरकारी नौकरी का पाने का सुनहरा मौका, ग्रामीण डाक सेवक के 28740 पदों पर आवेदन हुए स्टार्ट भारतीय डाक में ग्रामीण डाक सेवक के 28740 रिक्त पदों को भरने के लिए आवेदन प्रक्रिया स्टार्ट कर दी गई है जो 16 फरवरी तक जारी रहेगी। अभ्यर्थी 14 फरवरी तक OTR करके 16 फरवरी तक फॉर्म को पूरा कर सकते हैं। India Post GDS Recruitment 2026 HighLights 1. ग्रामीण डाक सेवक के बंपर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन स्टार्ट। 2. 16 फरवरी तक 10th पास युवा ऑनलाइन भर सकते हैं फॉर्म। जॉब डेस्क, नई दिल्ली। सरकारी नौकरी का सपना देख रहे ऐसे युवा जो केवल 10वीं कक्षा उत्तीर्ण हैं उनके लिए बड़ी खबर है। भारतीय डाक की ओर से देशभर के विभिन्न राज्यों में ग्रामीण डाक सेवक (GDS) के 28 हजार से अधिक रिक्त पदों को भरने के लिए भर्ती निकाली गई है। इस वैकेंसी के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया स्टार्ट हो चुकी है। वन टाइम रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट 14 फरवरी एवं फॉर्म पूरा करने एवं फीस जमा करने की लास्ट डेट 16 फरवरी 2026 निर्धारित है। पात्र एवं इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित तिथियों के अंतर्गत केवल ऑनलाइन म...